सफाईकर्मी का संदिग्ध हालात में घर के अंदर मिला शव, हड़कंप
Hamirpur News - हमीरपुर के मौदहा कस्बे के हुसैनगंज मोहल्ले में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी अनिल का शव संदिग्ध हालात में मिला। वह तीन दिन से ड्यूटी पर नहीं आया था, जिससे पड़ोसियों को दुर्गंध का एहसास हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला जांच में है।

हमीरपुर। मौदहा कस्बे के हुसैनगंज मोहल्ले में रहने वाले नगर पालिका के सफाई कर्मचारी का शव उसी के घर में संदिग्ध हालात में मिलने से हड़कंप मच गया। सफाई कर्मचारी तीन दिन से अनुपस्थित था। मोहल्ले में दुर्गंध उठने से पड़ोसियों को शंका हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फील्ड यूनिट की टीम ने भी छानबीन की है। हुसैनगंज मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय अनिल को अपनी मां बिन्दाजली की मौत के बाद नगर पालिका में सफाई कर्मचारी की नौकरी मिली थी। अनिल के मां-बाप दोनों की मौत हो चुकी है।
अनिल की शादी अयोध्या निवासी मीना के साथ थी। जिससे उसे एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पत्नी पति की शराब की लत से परेशान होकर करीब 15 सालों से उसे छोड़कर अपने मायके में रह रही। अनिल की ड्यूटी कस्बे के एमआरएफ सेंटर में लगी हुई थी। तीन दिन से लगातार अनिल अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा था। मंगलवार को अनिल के पड़ोस में तेज दुर्गंध उठी तो आसपास के लोग बेचैन होने लगे। लोगों ने दुर्गंध को लेकर पड़ोस में किसी मवेशी के मरने की आशंका को लेकर तांकझांक शुरू की। तभी बंद पड़े अनिल के मकान में ध्यान गया। घर अंदर से बंद होने की वजह से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंदर से बंद दरवाजे को जोर लगाकर खोला तो अनिल का शव कमरे में पड़ा था। जो कि सड़ चुका था। इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फील्ड यूनिट टीम ने भी घटना स्थल की छानबीन की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



