Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsMother-Daughter Assault Neighbour Over Drain Water Dispute in Hamirpur
हमीरपुर में मां-बेटी ने पड़ोसन को घर से निकालकर पीटा, वीडियो वायरल

हमीरपुर में मां-बेटी ने पड़ोसन को घर से निकालकर पीटा, वीडियो वायरल

संक्षेप:

Hamirpur News - हमीरपुर में नाली के पानी को लेकर हुए विवाद में मां-बेटी ने पड़ोसन को बेरहमी से पीटा। दुर्गा नाम की महिला ने पुलिस में तहरीर दी, जिसमें बताया कि सविता और उसकी पुत्री अंजली ने उसे घर से बाहर निकालकर...

Sep 18, 2025 09:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

हमीरपुर। नाली के पानी को लेकर हुए विवाद के बाद मां-बेटी ने पड़ोसन को घर से निकालकर बेरहमी से पीटा। दोनों उसके बाल पकड़कर झूल गई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसकी आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थाना सिसोलर के गांव किसवाही निवासी दुर्गा पत्नी मलखान यादव ने थाना में तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी सविता पत्नी रमाकांत अपनी पुत्री अंजली के साथ उसके घर आ धमकी और नाली से पानी निकलने व साफ करने को लेकर विवाद करते हुए हमला कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों ने मिलकर उसे बुरी तरह से मारापीटा और बाल पकड़कर खींचते हुए बाहर निकाल लाई। यहां भी उसे जमकर पीटती रही और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मां-बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें दुर्गा को मां-बेटी बाल पकड़कर पीटते हुए दिखाई दे रही है।