सत्ताधारी दल ने बताया ऐतिहासिक, विपक्ष ने दिशाहीन
Hamirpur News - 0 प्रदेश सरकार के बजट को लेकर राजनैतिक दलों में मिलीजुली प्रतिक्रिया 0 लेबर अड्डे बनाने के फैसले की भारतीय मजदूर संघ ने की सराहना हमीरपुर, संवाददाता।

हमीरपुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए बजट को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया रही। सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों ने इस बजट को ऐतिहासिक करार दिया, जबकि विपक्षी दलों ने बजट को दिशाहीन करार दिया। दूसरी तरफ किसान बजट से जहां निराश दिखे वहीं मजदूरों ने बजट में लेबर अड्डे बनाने के सरकार के फैसले की सराहना की। बुधवार को प्रदेश सरकार ने विधानसभा में आम बजट पेश किया। भारी-भरकम बजट में शिक्षा, चिकित्सा क्षेत्र का खास ध्यान रखा गया है। इस बजट को लेकर राजनैतिक दलों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। सत्ताधारी दर से जुड़े लोग बजट को ऐतिहासिक बता रहे हैं।
इस संबंध में सदर विधायक डॉ.मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि बजट प्रदेश के विकास का सूचक है। इस बार बजट में चिकित्सा, शिक्षा का खास ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास की लंबी छलांग लगा रहा है। उच्च शिक्षा की मेधावी छात्राओं को सरकार ने स्कूटी बांटने को लेकर बजट में व्यवस्था की है। दूसरी तरफ विपक्षी दलों ने बजट को लेकर सरकार को घेरा है। सपा के जिलाध्यक्ष इदरीस खान ने कहा कि बजट में किसानों, नौजवानों की उपेक्षा हुई है। बुंदेलखंड खासकर हमीरपुर जनपद को ऐसी कोई योजना-परियोजना नहीं मिली है, जिससे यहां विकास के साथ-साथ पलायन की समस्या से निजात मिलती। हालांकि इस सबसे अलग बजट में लेबर अड्डे का प्रस्ताव किए जाने पर भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह गौतम ने स्वागत करते हुए कहा है कि उन्होंने इस समस्या के लिए पूर्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया था। सरकार द्वारा इसका संज्ञान लिए जाने से मजदूरों का हित होगा। सरकार का फैसला सराहनीय है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



