स्कूल जाने को निकली किशोरी लापता, खोजबीन जारी

Feb 28, 2026 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

Hamirpur News - हमीरपुर में जलालपुर थानाक्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पिता ने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह शुक्रवार सुबह 10 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। पुलिस ने किशोरी की तलाश के लिए टीम गठित की है।

स्कूल जाने को निकली किशोरी लापता, खोजबीन जारी

हमीरपुर। जलालपुर थानाक्षेत्र से स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पिता ने गुमशुदगी की सूचना दी है। उसने बताया कि की उसकी पुत्री शुक्रवार के दिन सुबह करीब 10 बजे स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन शाम चार बजे तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। घर पर जांच करने पर किशोरी का मोबाइल फोन भी नहीं मिला। थाना प्रभारी जलालपुर रवि कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

कच्ची शराब के साथ महिला पकड़ी हमीरपुर। जलालपुर थानाक्षेत्र के कबूतरा डेरा भेड़ी डांडा में शनिवार को पुलिस ने 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ रमा पत्नी सुरेंद्र को पकड़ा है। कार्रवाई के बाद महिला को मुचलके पर छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। मंत्री को बताई उद्योग नगरी की समस्याएं भरुआ सुमेरपुर। मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए प्रदेश सरकार के मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी को कस्बे के समाजसेवी प्रत्यूष साहू ने अंगवस्त्र आदि भेंट करके सम्मानित करते हुए। कस्बे के स्थापित उद्योग नगरी की समस्याओं से अवगत कराया। बजरंगबली मंदिर में हुआ विशाल भंडारा भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम विदोखर में बजरंगबली मंदिर में अखंड कीर्तन के बाद शनिवार को विशाल भंडारा कराया गया। भंडारे में ग्रामीणों ने बड़ी तादाद में प्रसाद ग्रहण किया। विदोखर मेंदनी के गो आश्रय स्थल के समीप स्थित बजरंगबली मंदिर में अखंड कीर्तन के उपरांत शनिवार को विशाल भंडारा का आयोजन कराया गया। भंडारे में विदोखर पुरई, विदोखर मेंदनी के ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे को सफल बनाने में ग्राम प्रधान लालाराम यादव, सुंदरलाल प्रजापति, महेश कुशवाहा, कल्लू धुरिया, देशराज सोनी, संतराम प्रजापति, प्रेमनारायण कुशवाहा, रामकरन यादव, आशाराम परिहार आदि ने मौजूद रहकर सहयोग किया। नाबालिग को बंधक बनाकर मजदूरी कराने का आरोप भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के विदोखर मेंदनी के एक मजदूर ने रिश्तेदार पर नाबालिग पुत्र को बंधक बनाकर मजदूरी करने का आरोप लगाकर शिकायत पुलिस से की है। विदोखर मेंदनी के पप्पू ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके नाबालिग पुत्र रोहित कुमार रिश्तेदार लालू निवासी मौदहा बहला-फुसलाकर जनवरी माह में अपने साथ ले गया था। इसको राजकोट (गुजरात) में ले जाकर बंधक बनाकर मजदूरी करा रहा है। पुत्र से मुलाकात के लिए जब वह रिश्तेदार से कहता है तो वह उसे जान माल की धमकी देकर चुप करा देते है। पीड़ित पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।