Hamirpur News: बारिश से तिल की फसल चौपट, पांच करोड़ का नुकसान
Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। पिछले एक पखवारे से हो रही बारिश ने खरीफ में बोई

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। पिछले एक पखवारे से हो रही बारिश ने खरीफ में बोई गई तिल की फसल में तबाही मचा दी है। खेतों में जल जमाव होने से ब्लॉक के पश्चिमी क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा गांवों की हजारों एकड़ फसल नष्ट हो गई है। किसानों को करीब पांच करोड़ की क्षति का अनुमान है।
नष्ट हुई फसलें
लगातार बारिश के चलते इंगोहटा, बिदोखर पुरई, पलरा, बिदोखर मेदनी, बंडा, मवईजार, चंदौली जार, कल्ला, धनपुरा, छानी खुर्द, छानी बुजुर्ग, खड़ेही जार, कलकापुरवा, नदेहरा, बांकी, बांक, बिलहड़ी, कलौलीजार आदि गांवों में हजारों एकड़ में बोई गई तिल की फसल खेतों में पानी भर जाने से नष्ट हो गई है। किसानों के मुताबिक पांच करोड़ से अधिक की चपत लगी है।
किसानों की स्थिति
बिदोखर पुरई के किसान उदयभान यादव, सुरेश यादव, कुलदीप गुप्ता, बिदोखर मेदनी के किसान कामता प्रसाद, सीताराम, बालेंद्र वर्मा, बाबू यादव, इस्लाम खान, पलरा के इंद्रपाल यादव, नवीन यादव, सुघर सिंह आदि ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से खेतों में जल भराव होने से तिल की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है।
वित्तीय नुकसान
किसानों के अनुसार एक एकड़ में करीब पांच हजार का नुकसान हुआ है। इस तरह से क्षेत्र में किसानों को पांच करोड़ से अधिक का नुकसान का अनुमान है। किसान नेता संतोष सिंह, दुलीचन्द विश्वकर्मा का कहना है कि प्रशासन को सर्वे कराकर किसानों को अतिवृष्टि से नष्ट हुई तिल की फसल का मुआवजा देकर किसानों के नुकसान की भरपाई करना चाहिए।
जल भराव का प्रभाव
लगातार बारिश से खेतों में जल भराव होने से तिल की फसल नष्ट हो सकती है क्योंकि तिल की फसल वाले खेत में जल भराव नहीं होना चाहिए। जलभराव से तिल की फसल नष्ट हो जाती है।
अजित कुमार शुक्ला, तकनीकी सहायक।


