हमीरपुर आई अखंड बुंदेलखंड जनाक्रोश यात्रा, मशाल जुलूस निकाला
Hamirpur News - फोटो नंबर 22- सुभाष बाजार में अलग बुंदेलखंड राज्य निर्माण को लेकर निकाला गया मशाल जुलूस। हमीरपुर, संवाददाता।16 फरवरी से वनवासी राम (चित्रकूट) से शुरू

हमीरपुर, संवाददाता। 16 फरवरी से वनवासी राम (चित्रकूट) से शुरू हुई अखंड बुंदेलखंड जनाक्रोश यात्रा गुरुवार की शाम मुख्यालय पहुंची। यात्रा 13 मार्च तक रामराजा सरकार (ओरछा धाम) तक चलनी है। यात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए आज जिले में पहुंची थी। जिन गांवों में यात्रा पहुंची वहां लोगों का खूब समर्थन मिला। स्थानीय कचहरी में अधिवक्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। जिसमें पर्चे वितरण कर जनसंपर्क किया। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में सुभाष बाजार में मशाल जुलूस निकाला। जुलूस में लोगो के बड़ी संख्या में जुड़ने से यह संदेश गया कि लोग अपना राज्य जल्दी बनवाए जाने के पक्ष में हैं।
यात्रा में साथ जाने वालों में अशोक सक्सेना एडवोकेट, अंजनी कुमार गुप्ता, सत्येंद्र अग्रवाल, राजेश कुमार, वीरेंद्र प्रजापति, जयकिशोर गुप्ता, विवेकानंद, रघुराज शर्मा, वरुण अग्रवाल, हनीफ खान, अमित त्रिपाठी, रामजी पारीछा, भगवान सिंह यादव, अमित खंगार, सुधीर पांडेय, अनूप शर्मा, हरिमोहन पंचाल आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



