Hamirpur News: तालाब में डूबकर राजमिस्त्री की मौत
Hamirpur News: पारा गांव में 42 वर्षीय राजमिस्त्री श्रीकिशन वर्मा घर लौटते समय बड़ी देवी तालाब में गिर गए और डूबकर जान गंवा दी। लोगों ने सुबह तालाब में एक गमछा उतराते देखा, जिससे घटना का पता चला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों के अनुसार, राजमिस्त्री शायद नशे की हालत में थे।
Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पारा गांव में घर जा रहा राजमिस्त्री बड़ी देवी तालाब में गिर गया। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। सुबह गमछा उतराता देखकर लोगों ने अंदाजा लगाया कि कोई तालाब में डूब गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव को बाहर निकाला तो राजमिस्त्री के रूप में उसकी शिनाख्त हुई।पारा गांव निवासी 42 वर्षीय राजमिस्त्री श्रीकिशन वर्मा कस्बे में काम करने के बाद मंगलवार की शाम गांव वापस जाने को निकला था। लोगों ने इसको गांव में रात करीब 10:00 बजे सड़क पर देखा था। इसके बाद वह घर जाने लगा, तभी वह रास्ते में पड़ने वाले बड़ी देवी तालाब में गिरकर डूब गया।
रात में घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण तालाब के किनारे से निकल रहे थे, तभी एक गमछा तालाब में उतराता हुआ दिखाई दिया तो अंदाजा लगाया गया कोई डूब गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। तब राजमिस्त्री श्रीकिशन के रूप में इसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों में चर्चा है कि नशे की हालत में राजमिस्त्री तालाब में गिर गया और डूबकर मौत हो गई। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने तालाब से शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


