ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हमीरपुरमकर संक्रांति पर जगह-जगह खिचड़ी भोज

मकर संक्रांति पर जगह-जगह खिचड़ी भोज

जिले भर में मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान सुब से लोगों ने यमुना नदी पहुंचकर स्नान करने के बाद खिचड़ी व तिल का दान किया। इसके बाद घरो में खिचड़ी बनाई गई। वहीं...

मकर संक्रांति पर जगह-जगह खिचड़ी भोज
हिन्दुस्तान टीम,हमीरपुरWed, 15 Jan 2020 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले भर में मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान सुब से लोगों ने यमुना नदी पहुंचकर स्नान करने के बाद खिचड़ी व तिल का दान किया। इसके बाद घरो में खिचड़ी बनाई गई। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर स्वयंसेवी संगठनों ने पांडाल लगाकर खिचड़ी भोज का आयोजन कर राहगीरों को खिचड़ी खिलाई।

मकर संक्रांति का पर्व बुधवार को जिले भर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यालय में जहां लोगों ने यमुना नदी में स्नान कर खिचड़ी व तिल का दान किया वहीं ग्रामीण क्षेत्रों व अन्य कस्बो में भी नदी-सरोवरों में स्नान के बाद खिचड़ी दान करने का दौर चलता रहा। इसके साथ ही विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने पांडाल लगाकर लोगों को खिचड़ी भोज कराया। मुख्यालय में आकिल तिराहा में खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यमंत्री बाबूराम निषाद, नगर पालिका के चेयरमैन कुलदीप निषाद व डिप्टी कलेक्टर संजीव शाक्य, सभासद संजय धुरिया, संजय भदौरिया, नगर अध्यक्ष वेदू आर्या ने राहगीरों को खिचड़ी खिलाई। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ माधव भवन गौरा देवी में सामाजिक समरसता कार्यक्रम व खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें संंघ चालक व सह कार्यवाह के अलावा नगर के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें