Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsMahatma Gandhi National Rural Employment Act Workers Demand Wage Payment in Hamirpur
चकोठी के मजदूरों को चार वर्ष से नहीं मिली मजदूरी

चकोठी के मजदूरों को चार वर्ष से नहीं मिली मजदूरी

संक्षेप:

Hamirpur News - 0 मजदूरों ने डीएम से फरियाद कर मजदूरी दिलाने की मांग कीहमीरपुर, संवाददाता। कुरारा विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकोठी के मनरेगा मजदूरों ने जिलाधिकारी

Dec 04, 2025 10:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

हमीरपुर, संवाददाता। कुरारा विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकोठी के मनरेगा मजदूरों ने जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देकर वर्ष 2021 से 2025 के बीच किए गए विभिन्न कार्यों की मजदूरी दिलाए की मांग की। मजदूरों का कहना है कि नरेगा, मॉडल तालाब, नाली निर्माण तथा अन्य कार्यों का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरों द्वारा दिए गए विवरण के अनुसार, मॉडल तालाब में पक्का व कच्चा काम, ईंट ढुलाई, नहर से चकरोड तक कार्य, मेड़ बंधाई, झाड़ी कटाई व साफ-सफाई सहित कई गतिविधियों में अलग-अलग मजदूरों ने श्रम किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन कार्यों की मजदूरी कई वर्षों से लंबित है। भुगतान को लेकर उन्होंने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से कई बार संपर्क किया, लेकिन समाधान नहीं हो सका। मजदूरों ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि उनके बकाया भुगतान की जांच कर उचित कार्रवाई कराई जाए। इस संबंध में सचिव ओमप्रकाश प्रजापति का कहना है कि प्रार्थना पत्र में दर्ज मुद्दे कई वर्ष पुराने हैं। जबकि उनकी नियुक्ति दो माह पूर्व ही हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की तथ्यों के आधार पर जांच कराई जाएगी।ग्राम प्रधान हरिशंकर ने कहा कि यदि मजदूरों के पास कोई कार्य संबंधी तथ्य या दस्तावेज हैं, तो वे ब्लॉक कार्यालय में आकर बैठकर चर्चा कर सकते हैं, जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके।