आत्मदाह की धमकी के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
Hamirpur News - बिवांर कस्बे में एक युवक को उसके पड़ोसी द्वारा पीटे जाने के बाद पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी। आहत युवक ने आत्मदाह की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक को अस्पताल में भी इलाज कराया गया।

बिवांर, संवाददाता। बिवांर कस्बे में पड़ोसी युवक द्वारा पीटे जाने के बाद पुलिस ने सुनवाई नहीं की। जिसके बाद आहत युवक ने पेट्रोल लाकर थाने में डालकर आत्मदाह की धमकी दी। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया है। कस्बा बिवांर के मिनी ब्लॉक निवासी रावेंद्र उर्फ कल्लू यादव ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पड़ोस का गुल्लू उर्फ सत्येंद्र श्रीवास से रंजिश चल रही है। रविवार शाम 7:00 के करीब पुराना बस स्टॉप में जाने पर सत्येंद्र मिल गया। जो अभद्रता करने लगा, विरोध करने पर मारपीट करते हुए चाकू से वार कर दिया।
चाकू उसके हाथ में लगने से वह लहूलुहान हो गया। थाने पहुंचने पर पुलिस ने उसकी फरियाद नहीं सुनी। जिसके बाद पेट्रोल पंप से एक बोतल पेट्रोल को लेकर रात 1:00 बजे करीब थाना आ गया। अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की धमकी देने लगा। जिसके बाद पुलिस ने रात को पड़ोसी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने सुबह उसको छानी सीएचसी में ले जाकर डाक्टरी परीक्षण कराकर उपचार कराया। एसआई अंकित बैसला ने उसके पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


