वाहनों में लगाएं रिफ्लेक्टर, कोहरे में फॉग लैंप का करें प्रयोग
Hamirpur News - कानपुर देहात, संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह में परिवहन विभाग व यातायात पुलिस
कानपुर देहात, संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह में परिवहन विभाग व यातायात पुलिस ने कोहरे में होने वाले हादसों को राकने की कवायद शुरू की है। इसी क्रम में जिले में अलग-अलग स्थानों पर ट्रैक्टर ट्रालियों व अन्य वाहनों में रिफलेक्टर लगाने के साथ ही चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के साथ बचाव के लिए जागरूक किया। जिले में कानपुर-इटावा व बारा कालपी हाई- वे के अलावा घाटमपुर सिकंदरा मुगलरोड व बेला कानपुर मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। दुर्घटना बाहुल्य इस जिले में सड़क हादसों में औसत हर दिन एक मौत व दो लोग घायल होते हैं।
सर्दी के साथ ही कोहरा बढ़ने पर सड़क दुर्घटनाओं में भारी इजाफा हो जाता है। रोडवेज बसों से लेकर निजी वाहनों में फॉग लाइट्स रेफलेक्टर नदारद होने, सड़कों के खतरनाक मोड़,आबादी वाले क्षेत्रों के साथ ही ब्रेकरों व हाई- वे से जुडे संपर्क मार्गों वाले अधिकांश स्थलों पर संकेतकों की अनदेखी, अवैध पार्किंग व अन्ना गोवंश कोहरे में बड़े हादसों की वजह बनते है। इस समय चल रहे सड़क सुरक्षा माह में पुलिस व परिवहन अफसरों ने हादसों को रोकने के लिए कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में एआरटीओ प्रशासन प्रशांत तिवारी, एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता यादव व यातायात निरीक्षक विवेक सिंह ने टीम के साथ सिकंदरा,रनियां, पुखरायां, बारा, उमरन,देवीपुर,रायपुर आदि स्थानों पर वाहन चालकों व लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने केसाथ ही कोहरे में सुरक्षित सफर के लिए वाहनों में आगे-पीछे रिफलेक्टर का प्रयोग करने , फॉग लाइट, इंडीकेटर व हार्न आदि दुरुस्त रखकर मामूली खर्च में ही हादसों से बचाव के लिए जागरूक किया। इस मौके पर 107 वाहनों में रैटो रिफ्लेक्टर भी लगाए गए। इस मौके पर बिना फिटनेस के 6, बिना हेलमेट के 52, ओवरलोडिंग में 3, बिना रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप वाले 17, बिना नंबर प्लेट वाले 23 वाहनों के अलावा अनधिकृत रूप से चलती मिली 2 बसों का चालान किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




