Hamirpur News: नाले में पुल निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। ग्राम पंचायत मवईजार से कलका पुरवा के रास्ते में पड़ने वाले कड़ोरन

Hamirpur News: नाले में पुल निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। ग्राम पंचायत मवईजार से कलका पुरवा के रास्ते में पड़ने वाले कड़ोरन नाले में पुल नहीं होने से ग्रामीण परेशान है। बरसात में ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर सुबह-शाम नाला पार करना पड़ता है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है। मवईजार के ग्रामीण रामदत्त, नवाब सिंह, चिंतामणि, शैलेंद्र कुमार, रमेश यादव, विमला, राधा, रामसखी, गीता, गोमती, सुदामा, राजकरन, जयदीप, देशराज आदि ग्रामीणों ने डीएम को भेजे ज्ञापन में अवगत कराया है कि गांव से कलकापुरवा के रास्ते में पड़ने वाले करोड़न नाले में पुल नहीं होने से उनको प्रतिवर्ष बारिश से भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और वह जान जोखिम में डालकर सुबह-शाम नाला पार करके खेतों के लिए आते जाते हैं।

ग्रामीणों ने डीएम से नाले में पुल अथवा रपटा का निर्माण करने की मांग करते हुए समस्या के समाधान कघ गुहार लगाई है। ग्राम प्रधान कामता प्रसाद वर्मा ने बताया कि नाले में पुल नहीं होने से किसानों के सामने समस्या है। यहां पर पुल का होना बेहद जरूरी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहमीरपुरHamirpur News: नाले में पुल निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन