
ज्योति फेस्ट में वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Hamirpur News - 0 तीन दशक पूरे होने पर सेंट पॉल स्कूल में चल रहे कार्यक्रमफोटो-16- विज्ञान मॉडलों का निरीक्षण करते स्कूल के अध्यक्ष नथैनियल दास व अन्य।मौदहा, संवाददात
मौदहा, संवाददाता। नगर के सेंट पॉल स्कूल एवं कॉलेज के शिक्षा के क्षेत्र में तीन दशक कुशलपूर्वक बीतने पर विद्यालय में चार दिवसीय ज्योति फेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के तीसरे दिन वाद-विवाद प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह के तीसरे दिन अध्यक्ष नथैनियल दास ने फीता काटकर उत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियां, अनुशासन तथा नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था ने क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा के क्षेत्र में एक सशक्त पहचान स्थापित की है। सोमवार को विद्यालय में वाद विवाद प्रतियोगिता, शैक्षिक गतिविधियों तथा विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान के सृजनात्मक एवंनवाचारी मॉडल की प्रदर्शनी लगाई।
जो छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों के आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों ने अपने तार्किक चिंतन, वैज्ञानिक दृष्टि और सामाजिक सरोकारों की गहन समझकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिनव दास ने बताया कि यह आयोजन केवल उत्सव नहीं है बल्कि शिक्षा, संस्कार एवं नवाचार के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का जीवंत प्रतीक है। चार दिवसीय ज्योति फर्स्ट संस्था की गौरवशाली परंपरा शैक्षिक उत्कृष्ट एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक पहल है। मंगलवार को चार दिवसीय ज्योति फेस्ट का समापन होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




