Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsJoint Raid on Fertilizer Sellers in Hamirpur License Suspended for Non-Compliance
रखरखाव गड़बड़ मिलने पर उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित

रखरखाव गड़बड़ मिलने पर उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित

संक्षेप:

Hamirpur News - हमीरपुर, संवाददाता। किसानों को उर्वरक निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने के मद्देनजर कृषि और

Dec 11, 2025 09:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

हमीरपुर, संवाददाता। किसानों को उर्वरक निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने के मद्देनजर कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त छापेमारी में सुमेरपुर के एक उर्वरक विक्रेता का रखरखाव ठीक न मिलने पर लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। नायब तहसीलदार सदर प्रदीप कुमार निगम और जिला कृषि अधिकारी डॉ.हरीशंकर ने सुमेरपुर में स्थित निजी उर्वरक बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें निरीक्षण के दौरान मेसर्स धर्मात्मा खाद भंडार के विक्रय केंद्र पर स्टॉक रजिस्टर एवं बिक्री रजिस्टर आदि अभिलेखों का रखरखाव सही न पाये जाने तथा प्रतिष्ठान पर उपलब्ध उर्वरक का रखरखाव सही ढंग से न करने के कारण इनका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके साथ ही मेसर्स संदीप खाद भंडार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उर्वरक विक्रय केंद्र पर उपलब्ध स्टॉक पीओएस मशीन में उपलब्ध स्टॉक का मिलान करने पर स्टॉक सही पाया गया तथा साथ ही स्टॉक रजिस्टर एवं बिक्री रजिस्टर आदि अभिलेखों का रखरखाव सही पाया गया। प्रतिष्ठान पर उपलब्ध उर्वरक की गुणवत्ता की जांच के लिए डीएपी उर्वरक का एक नमूना लिया गया है। इसके साथ ही मेसर्स एग्री जंक्शन वन स्टाप शाप स्टेशन रोड सुमेरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पर मौके पर उर्वरक नहीं पाई गई। जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया-डीएपी उपलब्ध जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सहकारी बिक्री केंद्रों पर 732 मीट्रिक टन यूरिया, 1461 मीट्रिक टन डीएपी, 433 मीट्रिक टन एनपीके तथा निजी बिक्री केंद्रों पर 3869 मीट्रिक टन यूरिया, 2075 मीट्रिक टन डीएपी, 129 मीट्रिक टन एनपीके वितरण के लिए उपलब्ध है तथा साथ ही जनपद के लिए 2000 मीट्रिक टन इफको यूरिया महोबा रैक प्वांइट पर आ गई है। 1500 मीट्रिक टन एनएफएल यूरिया उरई रैक प्वांइट जालौन पर प्राप्त हो चुकी है। जिला कृषि अधिकारी ने समस्त सहकारी एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया कि अपने प्रतिष्ठान के बाहर रेट बोर्ड व स्टॉक बोर्ड को अवश्य लगाए तथा कृषकों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराएं।