Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsJewelry Scam Hamirpur Brothers Accused of Fraudulent Collateral Transactions
गिरवी रखे गहनों पर सर्राफ की नीयत खराब

गिरवी रखे गहनों पर सर्राफ की नीयत खराब

संक्षेप:

Hamirpur News - 0 पीड़ित ने सर्राफ सगे भाइयों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमाहमीरपुर, संवाददाता। हमीरपुर कोतवाली में साहूकारी के जरिए लाखों की कीमत के स्वर्ण आभूषण गिरवी रख

Jan 31, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

हमीरपुर, संवाददाता। हमीरपुर कोतवाली में साहूकारी के जरिए लाखों की कीमत के स्वर्ण आभूषण गिरवी रखने के बाद वापस करने में आनाकानी करने लगे। जिस पर पीड़ित ने सर्राफ दो भाइयों के खिलाफ अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुख्यालय के मोहल्ला सुनराही गली, आर्य समाज मंदिर के पास निवासी प्रियांशु गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि सुरेन्द्र कुमार सर्राफा की दुकान चलाते हैं। पीड़ित ने बताया कि पारिवारिक एवं आर्थिक आवश्यकता के चलते ज्वैलर्स संचालक सुरेन्द्र कुमार से विभिन्न तिथियों पर उसने धनराशि उधार ली। जिसके एवज में उसने अपनी मां उर्मिला गुप्ता और भाभी प्रीती गुप्ता के सभी स्वर्ण आभूषण बिना अनुमति संचालक सुरेंद्र कुमार सोनी के पास गिरवी रखे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ज्वेलर्स की दुकान में गिरवी आभूषणों के सापेक्ष धनराशि 12.09 लाख रुपये विभिन्न तिथियों पर ली। पिछले जुलाई व अगस्त 2025 में 7.79 लाख रुपये ऑनलाइन भुगतान किए। कमरधनी उठाते समय नियत खराब होने पर सर्राफ ने धमकाया और जबरजस्ती एग्रीमेन्ट लिखवाया कि वह कमरधनी सेल कर रहा है। जिसमें 16.87 लाख रुपये में एग्रीमेन्ट बना था। इनके द्वारा एग्रीमेन्ट बनने के बाद उसके एकाउन्ट में सुरेन्द्र कुमार तथा राजेन्द्र कुमार ने चार अगस्त को 1.60 लाख रुपये दिए थे। 14 अगस्त को 58 हजार रुपये दिया था। जबकि 10.53 लाख रुपया नहीं दिया है। कोतवाली में बैंक स्टेटमेंट प्रस्तुत किया। इसके बाद स्वर्ण आभूषण वापस करने से मना कर रहा है। पीड़ित ने दुकान के सीसीटीवी फुटेज व डीवीआर हार्डडिस्क तथा लेन-देन डायरी को नष्ट न कर सकें। इस मामले में पुलिस ने सुरेंद्र और राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।