युद्धग्रस्त खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क
Hamirpur News - हमीरपुर, संवाददाता। मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग में विभिन्न देशों में काम के सिलसिले

हमीरपुर, संवाददाता। मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग में विभिन्न देशों में काम के सिलसिले में गए भारतीयों की मदद को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। ऐसे लोगों के बारे में जानकारी जुटाने को लेकर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिसमें खाड़ी के देशों में रहने वालों की जानकारियां जुटाई जा रही हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार ने बताया कि ईरान-इजरायल संघर्ष में जनपद के प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद के जो नागरिक खाड़ी के देशों में प्रवास कर रहे हैं या किसी कारणवश फंसे हुए हैं, उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
डीएम के निर्देश के बाद ऐसे प्रभावित नागरिकों का विवरण संकलित करने और उनके परिजनों को सहायता प्रदान करने के लिए जनपद स्तर पर एक फोन नंबर 9454416001 जारी कर दिया गया है। यदि जनपद हमीरपुर का कोई भी निवासी वर्तमान में उक्त संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में फंसा हुआ है, तो उनके परिजन संबंधित व्यक्ति का पूर्ण विवरण (जैसे- नाम, पासपोर्ट नंबर, वहां का पता और संपर्क सूत्र) निम्नलिखित कंट्रोल रूम फोन पर अथवा व्हाट्सएप नंबर पर तत्काल उपलब्ध करा सकते हैं। फंसे हुए व्यक्ति का विवरण ऑनलाइन गूगल फार्म के माध्यम से भी उपलब्ध करा सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



