भारत के टी-20 विश्व विजेता बनने पर सड़कों पर जश्न
Hamirpur News - हमीरपुर में टी-20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में भारत की जीत पर शहर में जश्न का माहौल था। प्रशंसकों ने बड़े-बड़े स्क्रीन पर मैच देखा और जीत के बाद आतिशबाजी की। अहमदाबाद में हुए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, जिससे शहर में खुशी की लहर दौड़ गई।
हमीरपुर, संवाददाता। टी-20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर बड़े-बड़े स्क्रीन लगाए गए थे। देर रात भारत की शानदार जीत के बाद शहर में आतिशबाजी की आवाजें गूंजने लगीं। प्रशंसकों ने इस जीत पर जमकर जश्न मनाते हुए तिरंगे झंडे लहराकर अपनी खुशी का इजहार किया।अहमदाबाद में खेले गए टी-20 क्रिकेट के फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर के प्रमुख स्थानों पर बड़े-बड़े स्क्रीन लगाकर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने इस मैच का मजा लिया। भारतीय पारी की शुरुआत करते हुए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की धुआंदार बल्लेबाजी का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया।
255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पारी के ताश के पत्तों की तरह बिखरने पर क्रिकेट प्रेमियों की बांछें खिल गई। नगर के सुभाष बाजार चौराहा, रमेड़ी, नगर पालिका पार्क, पशु अस्पताल के पास बड़ी संख्या में इस फाइनल मुकाबले को देखने की भीड़ हुई थी। न्यूजीलैंड के आखिरी विकेट के पतन के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों ने ढोल-नंगाड़ों के साथ नाचना शुरू कर दिया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


