ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हमीरपुरबढ़ते प्रदूषण से दिनोंदिन बढ़ रहा धरती का तापमान

बढ़ते प्रदूषण से दिनोंदिन बढ़ रहा धरती का तापमान

्पि्ररंगफील्ड एकेडमी ने अर्थ-डे (धरती दिवस) के रूप में मनाया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने पेड़-पौधों की पोशाकें पहनकर उनके बचाने को लेकर नाटकों का मंचन किया। प्रधानाचार्या ने धरती को हरा-भरा बनाने...

बढ़ते प्रदूषण से दिनोंदिन बढ़ रहा धरती का तापमान
हिन्दुस्तान टीम,हमीरपुरMon, 22 Apr 2019 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें

्पि्ररंगफील्ड एकेडमी ने अर्थ-डे (धरती दिवस) के रूप में मनाया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने पेड़-पौधों की पोशाकें पहनकर उनके बचाने को लेकर नाटकों का मंचन किया। प्रधानाचार्या ने धरती को हरा-भरा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

धरती के तापमान में निरंतर हो रहे परिवर्तन एवं बढ़ते प्रदूषण से जनमानस को सचेत करने के लिए प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को अर्थ-डे (धरती दिवस) के रूप में मनाया जाता है। प्रधानाचार्या शबनम खान ने बचें को जलवायु परिवर्तन के कारणों, बढ़ते तापमान आदि के बारे में अवगत कराते हुए सचेत किया। उन्होंने बच्चों को पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए धरती को हरा-भरा रखने की सीख दी। पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। बदले तापमान के कारण जलवायु में बड़े बदलाव होते जा रहे हैं। जो मानव सभ्यता के लिए अत्यन्त विनाशकारी होंगे। तापमान का बढ़ना हमें शुभ संकेत नहीं देना है। अर्थ-डे कार्यक्रम में एकेडमी के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने पेड़-पौधों को बचाने के लिए पोशाकें पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया। इस दौरान बच्चों ने अर्थ-डे से जुड़े श्लोगन लिखी तख्तियां भी लिए हुए थे। आभार प्रबंधक असद एजाज ने जताया। कार्यक्रम में एकेडमी की टीचर्स विभाग सिंह, नीलोफर, उज्मा, कोमल, ऋचा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें