ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हमीरपुरमहिला व व्यापारियों के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी

महिला व व्यापारियों के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी

प्रदेश में बढ़ती महिला उत्पीड़न की घटनाएं व डीजल-पेट्रोल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में प्रदर्शना प्रदर्शन के बाद सरकार विरोधी नारेबाजी करते...

महिला व व्यापारियों के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी
हिन्दुस्तान टीम,हमीरपुरMon, 29 Jun 2020 05:09 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश में बढ़ती महिला उत्पीड़न की घटनाएं व डीजल-पेट्रोल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में प्रदर्शना प्रदर्शन के बाद सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।

गांधी पार्क में कांग्रेसियों के धरना प्रदर्शन में कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नीलम निषाद ने कहा कि प्रदेश में व्यापारी, किसान, गरीब, मजदूरों का उत्पीड़न चरम पर पहुंच गया है। महिला उत्पीड़न की घटनाएं भी लगातार बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही डीजल व पेट्रोल के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ने से महंगाई चरम पर पहुंच रही है। जिले के बड़ागांव, मौदहा व पंधरी में हुई महिला उत्पीड़न की हृदयविदारक घटनाएं आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रही है। इसके बाद कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इस मौके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल, जिला प्रवक्ता लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, धर्मेन्द्र गुप्ता, ब्रजेश बादल, मंजू कुशवाहा, सलीम अहमद, शफकत उल्ला, जितेंद्र शरण द्विवेदी, डॉ.शाहिद अली, राकेश प्रजापति आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें