बिना परमीशन नीम का पेड़ काटा, शाख के गिरने से केबल और सोलर प्लेट टूटी
Hamirpur News - भरुआ सुमेरपुर के वार्ड नंबर पांच में बिना अनुमति नीम का पेड़ काटते समय वह विद्युत केबल पर गिर गया। इससे बिजली का पोल टूटकर पड़ोसी के मकान में गिर गया, जिससे सोलर प्लेट क्षतिग्रस्त हो गई। विद्युत कर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के वार्ड नंबर पांच में बिना परमिशन के प्रतिबंध नीम का पेड़ काटते समय विद्युत केबल में गिर गया। जिससे विद्युत पोल टूटकर दूसरे के मकान में जा गिरा। साथ ही आधा दर्जन लोगों के कनेक्शन की केबल टूट गई। वार्ड नंबर पांच बसंत नगर निवासी तिजिया पत्नी स्व.राजाराम प्रजापति ने बताया कि वह अपने दरवाजे पर खड़े नीम के पेड़ को ठेकेदार को बेच दिया था। मंगलवार को दोपहर में ठेकेदार बिना वन विभाग के अनुमति लिए इस प्रतिबंध नीम के पेड़ को काटने लगा। जिससे यह पेड़ विद्युत केबल के ऊपर गिर गया। इससे यह पोल टूटकर सामने रहने वाले सिद्धगोपाल प्रजापति के मकान में जाकर रख गया।
इससे इसकी छत में लगी सोलर प्लेट क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना से आसपास के पोलों से जुड़े घरेलू कनेक्शन की केबल टूट गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने आरोपियों की जानकारी अवर अभियंता को दी है। उन्होंने नोटिस जारी कर कार्यवाही करने की बात कही। वन विभाग के रेंजर अजय कुमार वर्मा ने बताया कि इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। वह अभी अवकाश पर है। वन विभाग के वरिष्ठ लिपिक रामगोपाल ने बताया कि जानकारी हुई है। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


