प्रेमी से बात करने को रोका तो पत्नी का हंगामा

Apr 06, 2026 11:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - 0 आग बबूला पत्नी घर छोड़ बुआ के घर रवाना बिवांर, संवाददाता। प्रेमी से फोन पर बात कर रही पत्नी को टोकने पर महिला ने जमकर हंगामा काटा। इसके बाद अपनी बुआ

प्रेमी से बात करने को रोका तो पत्नी का हंगामा

बिवांर, संवाददाता। प्रेमी से फोन पर बात कर रही पत्नी को टोकने पर महिला ने जमकर हंगामा काटा। इसके बाद अपनी बुआ के घर चली गई। पत्नी की हरकतो से परेशान पति ने उसके व उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है। बिवांर थाना के सायर गांव के एक ग्रामीण ने थाना में तहरीर देकर बताया कि जनपद जालौन थाना उरई के उमराहट खेड़ा गांव की युवती से 29 नवंबर 23 को शादी हुई थी। पत्नी का दिल्ली के युवक आकाश से प्रेम प्रसंग के चलते आए दिन फोन से बातचीत करती रहती है। सोमवार सुबह युवक से फोन से बातचीत करने पर रोकने पर हंगामा मचाते हुए अपनी बुआ के घर चली गई।

पति ने पत्नी सहित उसके प्रेमी के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। एसआई विजय बहादुर ने बताया कि उसकी तहरीर मिली है मौके पर जाकर जांच की जा रही है। जांच के बाद उसकी पत्नी के साथ प्रेमी युवक की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।