
अधिकारों के साथ कर्तव्य का बोध भी हो
Hamirpur News - विश्व मानवाधिकार दिवस पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी और शिक्षकों को बच्चों को समावेशित शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारों के प्रति जागरूकता की आवश्यकता बताई।
भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के तत्वाधान में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कर्तव्य और अधिकारों की जानकारी देते हुए उनको जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। कस्बे के केपी इंटर कॉलेज में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक राजेश शिवहरे ने की। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी पालन करना अति आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि बच्चों को अधिकारों के जानकारी देते हुए उनके कर्तव्यों का भी बोध कराते हुए समावेशित शिक्षा प्रदान करें।

इससे एक नया सामाजिक ढांचा तैयार होगा जिसमें शोषण का स्थान नहीं होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के लिए जागरूक होना आवश्यक है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुनीर खान ने कहा कि जब पीड़ितों को शासन प्रशासन से न्याय नहीं मिल पाता, तब संगठन मानवाधिकार न्यायालय में वाद दाखिल कर न्याय दिलाने का काम करता है। इस मौके पर मुन्नीलाल अवस्थी, गणेश सिंह विद्यार्थी, संतोष कुशवाहा ग्रीनमैन, राहिला परवीन, राजेश शिवहरे ने विचार रखे। विकास सिंह टोनू ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संगठन के कैलाश माहेश्वरी, ओमप्रकाश लखेरे, जितेंद्र सिंह, बाबूलाल प्रजापति सहित कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


