साप्ताहिक बाजार में खरीददारों की उमड़ी भारी भीड़

Feb 28, 2026 10:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

Hamirpur News - 0 जमकर किराना, मैदा, चीनी, रिफाइंड की हुई बिक्री 0 सामान लेने को ग्राहकों को घंटों करना पड़ा इंतजार फोटो- 22- पिचकारी व रंग, गुलाल की खरीददारी करते लोग

साप्ताहिक बाजार में खरीददारों की उमड़ी भारी भीड़

हमीरपुर, संवाददाता। होली पर्व की साप्ताहिक बाजार में खरीददारी करने वाले ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान किराना दुकानों के साथ ही रंग-गुलाल की जमकर बिक्री हुई। बाजार में दोपहर से देर शाम तक दुकानों में सामान लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं विभिन्न प्रकार की पिचकारियां होली पर धूम मचाने को दुकानों में सज गई है। होली पर्व साप्ताहिक बाजार में किराना दुकानों के साथ रंग गुलाल की दुकानें सुबह से लग गई थी। इस दौरान गरी 300 से 400 रुपये प्रति किग्रा, किशमिश 500 रुपये प्रति किग्रा, छुहारा 400 रुपये प्रति किग्रा, चिरौंजी 2000 हजार रुपये किग्रा के रेट से बिका।

वहीं मैदा 32 रुपये तो चीनी 45 रुपये पर बिकी। वहीं बाजार में हल्दीराम पापड़ 200 रुपये प्रति किग्रा, साबूदाना पापड़ 20 रुपये प्रति पैक तो आलू पापड़ 70 रुपये प्रति पैक के हिसाब से बिका। इस दौरान खरीददारों की भीड़ बढ़ने से किराना दुकानों में ग्राहकों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। दुकानदारों ने बताया कि पर्व के चलते अंतिम साप्ताहिक बाजार होने से ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों की संख्या बढ़ने से भीड़ नजर आ रही है। डोरेमोन व पंप पिचकारी की बाजार में धूम होली पर्व के चलते दुकानों में डोरेमोन, पंप पिचकारी, प्रेशर पिचकारी, स्पाइडर, कुल्हाड़ी आदि पिचकारियां धूम मचा रही है। बाजार में दस रुपये से लेकर दो हजार तक की पिचकारी की डिमांड है। इसके साथ ही हर्बल रंग पांच रुपये से पचास रुपये तक के पैक में उपलब्ध है। वहीं हिटलर, राजस्थानी, मोदी, गोल कैंप मुखौटे की मांग है ज्यादातर मुखौटे 20 रुपये से लेकर दो सौ रुपये कीमत तक के हैं। इसके अलावा खुशबूदार गुलाल भी बाजार में धूम मचा रही है। जिसमें पैकेट की गुलाल 30 रुपये से 50 रुपये तक कीमत की है। गदा, हथौड़ा, टैंक बरसाएंगे लोगों पर रंग भरुआ सुमेरपुर। इस वर्ष होली पर्व में गदा, हथौड़ा, टैंक लोगों पर रंगों की बौछार करेंगे। होली के लिए बाजार सजकर तैयार हो गया है और बाजार में पिचकारियों की भरमार है। इस वर्ष गदा, हथौडा, टैंक पिचकारी युवाओं की पहली पसंद बनी हुई है। होली पर्व के मद्देनजर बाजार सजकर तैयार हो गया है। इस वर्ष बाजार में गदा, हथौड़ा, टैंक पिचकारी धूम मचा रही है। पिचकारी विक्रेता गप्पू भाई ने बताया कि इस वर्ष होली पर्व में रंग डालने के लिए युवा गदा, हथौड़ा, टैंक पिचकारी की जबरदस्त मांग कर रहे अन्य पिचकारियों की तुलना में इनकी बिक्री अधिक हो रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।