Hamirpur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

Hamirpur News: 0 नेशनल हाइवे में नरायच-छिरका के बीच हुई दुर्घटनामौदहा, संवाददाता। नेशनल हाईवे पर नरायच-छिरका के पास देर रात अज्ञात डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक

Hamirpur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। नेशनल हाईवे पर नरायच-छिरका के पास देर रात अज्ञात डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।खन्ना गांव निवासी 22 वर्षीय राहुल पुत्र चैनू यादव और 25 वर्षीय शिवा पुत्र अनुरुद्ध बाइक से अपने गांव जा रहे थे। देर रात जब दोनों नरायच-छिरका के बीच नेशनल हाईवे पर पहुंचे, तभी सामने से तेज गति से आ रहे अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को सड़क से हटाकर उपचार के लिए भेजा। सीएचसी में चिकित्सकों ने राहुल का उपचार शुरू किया, जबकि शिवा की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर अज्ञात डंपर की तलाश शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहमीरपुरHamirpur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल