Hamirpur News: सब्जी मंडी हटाने के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

Hamirpur News: 0 व्यापार बंधु की बैठक में व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते किया गुमराह 0 एडीएम को ज्ञापन देकर सब्जी मंडी यथावत कायम रखने की मांग फोटो-16- सब्जी मंडी हटाने क

Hamirpur News: सब्जी मंडी हटाने के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। मुख्यालय के सुभाष बाजार की ऐतिहासिक साप्ताहिक सब्जी मंडी को हटाए जाने के प्रयासों के खिलाफ व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर पालिका द्वारा की जा रही शिफ्टिंग की कार्रवाई से नाराज व्यापार मंडल ने एडीएम को ज्ञापन सौंप। नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रकाश ऊर्फ धीरू गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि शहर के सुभाष बाजार में पिछले 80 से अधिक वर्षों से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को साप्ताहिक सब्जी मंडी लगती चली आ रही है। इस बाजार से स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को आज तक कोई आपत्ति नहीं हुई है। बल्कि वे भी चाहते हैं कि यहां की यह पारंपरिक रौनक बनी रहे। व्यापारी स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखते हैं और बाजार समाप्त होते ही रात 8 बजे नगर पालिका कर्मचारियों के सहयोग से पूरे सुभाष बाजार परिसर की सफाई करा दी जाती है। इसके बावजूद, पिछले 2 से 3 बाजारों से नगर पालिका इओ के निर्देशानुसार कर्मियों द्वारा दुकानदारों को जबरन इधर-उधर शिफ्ट किया जा रहा है। जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है।

व्यापारी संघ की बैठक

''व्यापार बंधु'' की बैठक में किसी व्यक्ति ने अपने निजी स्वार्थ के लिए इस बाजार को हटाने का मुद्दा उठाया था। व्यापारियों का आरोप है कि यह शिकायत पूरी तरह से व्यक्तिगत लाभ और द्वेष भावना से प्रेरित थी। जिसका जनहित से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने सुभाष बाजार की पूर्व से चली आ रही पारम्परिक व्यवस्था को ही संचालित कराने की मांग की है।

उपस्थित व्यापारी

इस मौके पर जयप्रकाश गुप्ता, अंजनी गुप्ता, सूर्य किशोर तिवारी, रोहित गुप्ता, अंकित ओमर, अभिषेक गुप्ता, दीपक मिश्रा, मकबूल अहमद साबरी सहित नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहें।

सामान्य प्रश्न

व्यापारियों ने प्रदर्शन क्यों किया?
व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया क्योंकि नगर पालिका द्वारा सुभाष बाजार की सब्जी मंडी को हटाने के प्रयास किए जा रहे थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।