Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsHighway Accidents Surge Demands for Dividers Rise After Fatal Crash
हाईवे में हादसे बढ़े, डिवाइडर की उठी मांग उठी

हाईवे में हादसे बढ़े, डिवाइडर की उठी मांग उठी

संक्षेप:

Hamirpur News - भरुआ सुमेरपुर के नेशनल हाईवे पर एक जनवरी से हादसों का सिलसिला जारी है। 3 जनवरी को एक डंपर चालक की मौत हो गई, जिसके बाद व्यापार मंडल ने डिवाइडर की मांग की। इससे पहले 1 जनवरी को भी एक ऑटो दुर्घटना में युवक की जान गई थी। स्थानीय लोग सुरक्षित यात्रा के लिए डिवाइडर की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं।

Jan 04, 2026 11:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

भरुआ सुमेरपुर। नेशनल हाईवे में एक जनवरी से शुरू हुआ हादसों का सिलसिला निरंतर जारी है। तीन जनवरी की रात पशुबाजार के समीप एक डंपर चालक हादसे में जान गंवा बैठा। लगातार हो रहे हादसों के चलते लोग अब इस हाईवे में डिवाइडर की मांग उठाने लगे हैं। बीती रात हुये हादसे के बाद व्यापार मंडल ने उद्योग नगरी से लेकर नजरपुर मोड़ तक डिवाइडर की मांग की है ताकि हादसों में अंकुश लग सके। गत एक जनवरी को शाम करीब आठ बजे इंगोहटा जा रहे ऑटो को पुराने शिखा होटल के पास हाईवे में डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी थी और ऑटो को करीब दो किलोमीटर तक घसीटकर थाने तक ले गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस हादसे में ऑटो चालक अंकित कुशवाहा 21 वर्ष की मौत हो गई थी और उसका साथी 25 वर्षीय रोहित कुशवाहा निवासी इंगोहटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका उपचार कानपुर में चल रहा है। लोग अभी इस हादसे को भूल ही नहीं पाए थे कि इसी बीच तीन जनवरी को रात करीब 11 बजे एक अनियंत्रित डंपर पशुबाजार के समीप गिट्टी लदे ट्रक से टकराकर डॉ.वीएन सिंह के आवास में घुस गया। इस घटना में डंपर चालक की केबिन में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। डॉ.वीएन सिंह के पुत्र पुनीत सिंह ने करीब 18 लाख रुपए के नुकसान की तहरीर पुलिस को सौंपी है। इनका कहना है कि डंपर की जोरदार टक्कर से पूरे मकान में दरारें आई हैं। एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हुई है और सैलून की दुकान को भारी क्षति पहुंची है। इस घटना के बाद कस्बे के अंदर डिवाइडर की मांग उठने लगी है। हादसे के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने कहा कि जिस तरह से हादसे इस खूनी हाईवे में हो रहे हैं। उसको मद्देनजर रखकर फैक्ट्री एरिया से लेकर नजरपुर तिराहे तक डिवाइडर का होना बहुत जरूरी है। राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर डिवाइडर की मांग करेंगे।