एचटी लाइन की चिंगारी से दस बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जली

Apr 05, 2026 11:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - हमीरपुर में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से गोविंद नारायण द्विवेदी के खेत में आग लग गई, जिससे 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। दमकल टीम ने आग बुझाई। किसानों का आरोप है कि जर्जर बिजली के तार खेतों के ऊपर लटक रहे हैं, लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।

एचटी लाइन की चिंगारी से दस बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जली

हमीरपुर। एचटी लाइन की चिंगारी से दस बीघा गेहूं की फसल को जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने तत्काल आग पर काबू पाया। रविवार की शाम करीब पांच बजे कुसमरा गांव निवासी गोविंद नारायण द्विवेदी के खेत के ऊपर से निकले हाईटेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर गिरी। जिससे देखते ही देखते फसल में आग लग गई। किसान ने बताया कि उसने करीब 12 बीघा में गेहूं बोया था, इस आग में करीब दस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गांव के लाला ठाकुर समेत अन्य किसानों ने दमकल टीम को सूचना दी।

जिस पर मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। किसानों ने बताया कि उनके खेतों के ऊपर से जर्जर बिजली के तार लटक रहे हैं, लेकिन विभाग पर इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, लिहाजा उनकी फसलें आग की चपेट में आकर बर्बाद हो रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।