फांसी के फंदे पर झूली हाईस्कूल की छात्रा, परिवार में कोहराम

Jan 31, 2026 11:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

Hamirpur News - मौदहा के छिरका गांव में एक हाईस्कूल की छात्रा रेशमा ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां ने उसे लटकता देख चीख पड़ी और परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

फांसी के फंदे पर झूली हाईस्कूल की छात्रा, परिवार में कोहराम

मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव में शनिवार शाम हाईस्कूल की छात्रा ने अपने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटी को फंदे से लटकता देख मां चीख पड़ी। जिसके बाद जमा हुए परिजनों ने रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा और सीएचसी लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छिरका गांव निवासी गणेशा निषाद की 17 वर्षीय पुत्री रेशमा हाईस्कूल की छात्रा है। शनिवार शाम को उसने अपने घर के कमरे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के वक्त मां अंदर आई तो बेटी को फंदे से लटका देख चीख पड़ी।

शोर सुनकर देवर जगना अंदर आया और आनन-फानन में रस्सी काटकर रेशमा को नीचे उतारा और सीएचसी लेकर भागे। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा जगना ने बताया कि भाई गणेशा के दो पुत्र व एक पुत्री है। भाई सूरत में मजदूरी करता है। भतीजा राधेश्याम गांव में ही ईंट भट्ठे के पास गुमटी की दुकान पर बैठता है। रेशमा मौदहा में एक स्कूल में हाईस्कूल में पढ़ती थी। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मोबाइल जब्त करके जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।