तेज धूप व गर्मी के साथ पारा हुआ 38 के पार

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

0 रविवार को पूरे दिन सार्वजनिक स्थानों में छाया रहा सन्नाटा0 बीते दस दिनों से आसमान में बादलों के चलती मिली थी गर्मी से निजात फोटो- 14- गर्मी से बचने

तेज धूप व गर्मी के साथ पारा हुआ 38 के पार

हमीरपुर, संवाददाता। मौसम के बदलाव के चलते दस दिनों तक गर्मी से राहत के बाद धूप की तपिश फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। बीते तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ अब पारा 38 के पार हो गया। जिससे लोग दिन में धूप में निकलने से कतराने लगे हैं।अप्रैल माह में 27 अप्रैल तक झुलसा देने वाली धूप व लू के थपेड़ों के कारण जनमानस बेहाल था। मगर अगले दिन से आसमान में बादल व बूंदाबांदी का दौर शुरू हो जाने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी। जिससे अधिकतम तापमान घटकर 34 डिग्री पर आ गया था।

मगर विगत तीन दिनों से निकल रही तेज धूप ने एक बार फिर से गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है। जिसके चलते रविवार को पूरे दिन सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा छाया रहा। शाम 5 बजे के बाद ही सार्वजनिक स्थानों पर चहल पहली दिखी। इधर गर्मी से बचने के लिए मासूम बच्चे भी पानी से अठखेलियां करते नजर आये। रविवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।