Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsHealth Camps and Incidents in Ratha Eye Checkups Assault Case Farmers Grievances
नेत्र शिविर में 264 मरीजों के आंखों की हुई जांच

नेत्र शिविर में 264 मरीजों के आंखों की हुई जांच

संक्षेप:

Hamirpur News - फोटो-22- शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर।राठ। लायंस क्लब राठ विराट के तत्वाधान में शुक्रवार को अवधेश पाठक की अध्यक्षता में नेत्र शिविर का आयोजन क

Dec 12, 2025 11:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

फोटो-22- शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर। राठ। लायंस क्लब राठ विराट के तत्वाधान में शुक्रवार को अवधेश पाठक की अध्यक्षता में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सद्गुरु चिकित्सालय चित्रकूट से आये विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 264 मरीजों को जांच कर दवा दी। जिन मरीजों की मोतियाबिंद है उन्हें चित्रकूट ले जाकर ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम चैयरमेन डॉ.एसएन पस्तोर, डॉ.नितिन गुप्ता, एड सुनील शर्मा, मुकेश गुप्ता, डॉ.वंदना मिश्रा, राजकुमार अग्रवाल, कमलेंद्र मिश्रा, मनोज बुधौलिया, शहजाद मंसूरी, शिव कुमारी पस्तोर, सुधा बुधौलिया, पंकज अग्रवाल, राज नारायण गोस्वामी, देवेश मिश्रा, विकास पुरवार सहित संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

युवक से मारपीट का मुकदमा दर्ज राठ। कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी लाल दास ने बताया कि वह कस्बे के अंबेडकर चौराहे के पास रहते हैं। गत 8 दिसंबर को शाम 6 बजे घर के पास पुराने विवाद को लेकर सैदपुर गांव के स्वामीदीन ने देखते ही गाली-गलौज करने लगा। जब विरोध जताया तो आरोपी ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी। शोर मचाने पर लोगों को आता देखकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। लालदास की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ज्वार की तौल को किसान परेशान हमीरपुर। कुरारा विकास क्षेत्र के बचरौली गांव के किसानों ने ज्वार खरीद केंद्र पर ज्वार तौल के नाम पर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से फरियाद की है। पीड़ित किसान गणेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के रिठारी, जखेला, जल्ला आदि गांवों में जहां ज्वार की फसल नहीं होती है। वहां के किसान दर्शाकर ज्वार खरीदी जा रही है। इसके अलावा यूरिया खाद की बोरी 400 से 500 रुपये में बेंची जा रही है। बाइक से गिरकर युवक घायल बिवांर। जलालपुर थानाक्षेत्र के बरखेरा गांव का 25 वर्षीय युवक पवन पुत्र राम सिंह प्रजापति बाइक से छानी गांव गया था। दोपहर में बाइक से वापस लौटते समय अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गिरकर लहूलुहान हो गया। दुर्घटना की सूचना पर युवक के पिता व भाई मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने हाथ में फ्रैक्चर हो जाने की बात कही है।