प्रशिक्षकों के संकट से जूझ रहे खिलाड़ी

May 06, 2026 10:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - विश्व एथलेटिक्स दिवस 0 राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन खेलों का चल रहा प्रशिक्षण0 खेलों इंडिया योजना से एथलीट का कैंप, 30 खिलाड़ियों को मिल रही ट्रेन

प्रशिक्षकों के संकट से जूझ रहे खिलाड़ी

हमीरपुर, संवाददाता। जकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में वर्तमान समय में सिर्फ तीन खेलों एथलेटिक्स, क्रिकेट और फुटबाल के कैंप चल रहे हैं। वालीबॉल, बॉस्केटबॉल और बैडमिंटन के कोच के पद रिक्त हैं। इसके लिए पत्राचार भी हो चुका है, लेकिन अभी तक किसी की तैनाती नहीं हुई है। एक जनपद एक खेल के तहत खेलों इंडिया से यहां एथलेटिक्स कैंप का संचालन हो रहा है, जिसमें 15 बालक और 15 बालिकाओं को सुबह-शाम प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षकों का टोटा दशकों से चला आ रहा है। पहले स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाती थी, जिससे खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सीखने का मौका मिल जाता था, लेकिन अब शासन स्तर से ही संविदा पर प्रशिक्षक रखे जा रहे हैं। मांग के बावजूद यहां पर्याप्त प्रशिक्षक उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं。

एथलेटिक्स में प्रशिक्षण

एथलेटिक्स में खेलों इंडिया खेलो के 30 एथलीटों के अलावा 10 अन्य व्यक्तिगत तौर पर खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करने आते हैं। इन खिलाड़ियों को दुर्गा प्रसाद गुप्ता द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इन सभी तीस खिलाड़ियों को सालाना किट भी प्रदान की जाती है। जिसमें जूता-मोजा से लेकर ट्रैक सूट शामिल होता है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

फुटबाल और क्रिकेट में प्रशिक्षण

फुटबाल में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की संख्या 40 है। इन्हें कोच शैलेंद्र वर्मा द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। क्रिकेट में कुल 45 खिलाड़ी रजिस्टर्ड हैं जो कोच जीतेंद्र यादव की निगरानी में क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं। जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति से जिम ट्रेनर के रूप में प्रिंस की तैनाती है। गत माह जिम में 61 लोगों द्वारा अपना शुल्क जमा किया गया था। इसमें संख्या घटती-बढ़ती रहती है।

कोचों की आवश्यकता

वर्तमान समय में स्टेडियम में कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, बॉस्केटबाल और वालीबॉल के कोच की आवश्यकता है। तीन खेलों के कैंप चल रहे हैं। जो संसाधन उपलब्ध हैं, उनसे खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कोचों की नियुक्ति को लेकर शासन स्तर पर पत्राचार भी होता रहता है।

बृजेश कुमार सोनी, जिला क्रीड़ाधिकारी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्टेडियम में वर्तमान में कौन-कौन से खेलों के कैंप चल रहे हैं?
स्टेडियम में वर्तमान समय में एथलेटिक्स, क्रिकेट और फुटबाल के कैंप चल रहे हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।