Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsHamirpur Sports Festival Athletics and Weightlifting Competitions Held
सांसद खेल स्पर्धा में एथलीटों ने बहाया पसीना

सांसद खेल स्पर्धा में एथलीटों ने बहाया पसीना

संक्षेप:

Hamirpur News - 0 राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने किया दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ 0 पहले दिन एथलीट और भारोत्तोलन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन फोटो नंबर 29- स

Dec 22, 2025 10:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

हमीरपुर, संवाददाता। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को सांसद खेल स्र्पाधाओं का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में पहले दिन सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में एथलेटिक्स और भारोत्तोलन की प्रतियोगिता हुई। कल आखिरी दिन कुश्ती और वालीबॉल के मुकाबले होंगे। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने दीप जलाकर किया। जिला क्रीड़ाधिकारी ब्रजेश कुमार सोनी ने बताया कि पहले दिन सब जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नैनसी, अंशिका, प्राची, जूनियर वर्ग में मेनका पाल और रेशमा, सीनियर वर्ग में कृष्ण कुमारी और श्वेता द्वितीय, सब जूनियर 400 मीटर दौड़ में नैनसी, नंदिनी और साक्षी, जूनियर वर्ग में प्रांशी, रोशनी और सिद्धि तथा सीनियर वर्ग में रूबी, अंशिका और पिंकी, 800 मीटर दौड़ सब जूनियर में नंदिनी, साक्षी, अर्पिता, जूनियर में तनु, सलोनी, सिद्धि ने क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बालक वर्ग की 100 मीटर सब जूनियर वर्ग में हरगोविंद, अंतिम कुमार, सनी, जूनियर में युग, विकास, बॉबी पाल, सीनियर वर्ग में प्रभात, सौरभ और लवकुश, 400 मीटर सब जूनियर में अजीत, सनी, जूनियर वर्ग में हर्षित, धर्मेंद्र और आदर्श तथा सीनियर वर्ग में चंद्रशेखर और विकास यादव, 800 मीटर सब जूनियर में दिव्यांश, आयुष, सतीश, जूनियर में शिवम, बॉबी पाल, सत्यम और सीनियर में श्रवण कुमार, चंद्रशेखर और सचिन यादव, 1500 मीटर दौड़ सब जूनियर में मयंक, आदित्य और विकास ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। भारोत्तोलन प्रतियोगिता के 49 किग्रा में अनीश, लवकुश और सत्यम, 55 से 60 किग्रा में उवैश, रवि पाल और अभिषेक, 67 से 71 किग्रा में अनीश प्रजापति, विलकास यादव और शफीक, 79-85 किग्रा में राज सिंह, अंशवर्द्धन और प्रदमुन क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, जिला व्यायाम शिक्षक रावेंद्र सिंह गौर, सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन जलीस खान ने किया।