
महिला-पुरुष नसबंदी में हमीरपुर मंडल में अव्वल
Hamirpur News - हमीरपुर जनपद में पुरुष नसबंदी के आंकड़ों में सुधार हो रहा है। इस साल 20 पुरुष नसबंदी करा चुके हैं। महिला नसबंदी के मामले में भी स्थिति बेहतर है। हमीरपुर में अब तक 948 महिलाओं और 20 पुरुषों की नसबंदी हुई है। पुरुष नसबंदी आसान प्रक्रिया है और लाभार्थियों को 3000 रुपए मिलते हैं।
हमीरपुर, संवाददाता। तमाम भ्रांतियों और किस्से-कहानी के बावजूद जनपद में पुरुष नसबंदी के आंकड़ों में सुधार हो रहा है। इस साल 42 के सापेक्ष अब तक 20 पुरुष नसबंदी करा चुके हैं। जबकि महोबा, बांदा और चित्रकूट में पुरुष नसबंदी की स्थिति ठीक नहीं है। महिला नसबंदी के मामले में भी हमीरपुर मंडल के अन्य जनपदों से बेहतर स्थिति में है। इस साल मंडल के चारों जनपदों में कुल 16905 महिलाओं और 180 पुरुषों की नसबंदी का लक्ष्य रखा गया। महिला नसबंदी में हमीरपुर को 3150 और पुरुष में 42, बांदा को 5775 महिलाएं व 53 पुरुष, चित्रकूट को 4200 महिलाएं व 52 पुरुष तथा महोबा को 3780 महिलाएं एवं 32 पुरुष नसबंदी का लक्ष्य मिला है।
इसके सापेक्ष हमीरपुर में अब तक 948 महिलाएं और 20 पुरुषों की नसबंदी हो चुकी है। जबकि महोबा में 661 और तीन, बांदा में 732 और नौ तथा चित्रकूट में 510 महिलाएं और एक पुरुष की नसबंदी हुई है। इन आंकड़ों के लिहाज से जनपद मंडल में महिला-पुरुष नसबंदी के मामले में प्रथम स्थान पर चल रहा है। पुरुष नसबंदी चंद मिनट में होने वाली आसान शल्य क्रिया है। यह 99.5 फीसदी सफल है। इससे यौन क्षमता पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ता है। महिला नसबंदी की अपेक्षा पुरुष नसबंदी बेहद आसान है। सभी एमओआईसी को अधिक से अधिक नसबंदी कराने को लेकर निर्देशित भी किया गया है। डॉ.गीतम सिंह, सीएमओ। पुरुष लाभार्थी को मिलते हैं तीन हजार रुपए आरसीएच के नोडल अधिकारी/एसीएमओ डॉ.अनूप निगम ने बताया कि पुरुष नसबंदी करवाने पर लाभार्थी को तीन हजार रुपए उसके खाते में दिए जाते हैं। गैर सरकारी व्यक्ति के अलावा अगर आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी पुरुष नसबंदी के लिए प्रेरक की भूमिका निभाती हैं तो उन्हें भी 400 रुपए देने का प्रावधान है। यह भी प्रावधान नसबंदी के विफल होने पर 60 हजार रुपए और 60 दिनों के अंदर किसी किस्म की जटिलता होने पर इलाज के लिए 50 हजार रुपए की धनराशि दी जाती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




