Hamirpur News: साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर एएसपी ने अभिलेख खंगाले

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। मंगलवार की परेड/पुलिस लाइन का एएसपी एके वर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण

साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर एएसपी ने अभिलेख खंगाले
साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर एएसपी ने अभिलेख खंगाले

Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। मंगलवार की परेड/पुलिस लाइन का एएसपी एके वर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर हुई। अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने को पुलिस कर्मियों की टोलीवार ड्रिल कराई गई। पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं फिट बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ लगवाई गई। दंगा नियंत्रण उपकरण एवं शस्त्र अभ्यास के संबंध में पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा अभ्यास के दौरान आवश्यक सावधानियों एवं कार्यवाही के संबंध में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। एएसपी ने पुलिस लाइन आदेश कक्ष में ओआर कर संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न विभागीय प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स व अन्य संबंधित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहमीरपुरHamirpur News: साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर एएसपी ने अभिलेख खंगाले