Hamirpur News: अदब और एहतिराम के साथ निकाला जाए बारावफात का जुलूस

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। बारावफात के जुलूस को लेकर मुख्यालय के साबरी गेस्ट हाउस में अंजुमन

Hamirpur News: अदब और एहतिराम के साथ निकाला जाए बारावफात का जुलूस

Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। बारावफात के जुलूस को लेकर मुख्यालय के साबरी गेस्ट हाउस में अंजुमन फिदाए रसूल कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष वली अहमद साबरी ने की। जिन्होंने बारावफात का जुलूस पूरे अदब के साथ निकालने की अपील की।बैठक में कमेटी के अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए हुए रास्ते पर चलने की हिदायत दी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा जुलूस पूरी शांति, अनुशासन और अदब के साथ निकाला जाए ताकि शहर में भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम पहुंचे। वही शहर काज़ी अजमत अली ने लोगों से अपील की कि जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी को मोहब्बत, अमन और भाईचारे के साथ मनाया जाए।

यह महीना इंसानियत और मोहब्बत का पैगाम देता है। उन्होंने कहा कि जुलुस अपने निर्धारित रास्ते से ही परंपरागत तरीके से निकाला जाएगा। बारावफात के जुलूस में प्रशासन की गाइडलाइन का विशेष ध्यान दें। इस मौके पर हाफिज जुल्फिकार, कारी मुबारक, रिजवान खान, इब्राहिम, शकील, शहाबुद्दीन, गुफरान मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहमीरपुरHamirpur News: अदब और एहतिराम के साथ निकाला जाए बारावफात का जुलूस