बोर्ड परीक्षा में 291 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
Hamirpur News - 0 चित्रकला में सर्वाधिक 247 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित हमीरपुर, संवाददाता। बोर्ड परीक्षा में शनिवार को सुबह पाली में संस्कृत व इंटरमीडिएट की कृषि भाग-1

हमीरपुर, संवाददाता। बोर्ड परीक्षा में शनिवार को सुबह पाली में संस्कृत व इंटरमीडिएट की कृषि भाग-1 व भाग-2 की परीक्षा संपन्न कराई गई। जबकि सायंकालीन पाली में इंटरमीडिएट चित्रकला की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें सर्वाधिक 247 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की बोर्ड परीक्षाएं अंतिम दौर में पहुंच गई है। शनिवार को सुबह पाली में हाईस्कूल संस्कृत की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें पंजीकृत 365 के सापेक्ष 340 ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट कृषि भाग-1 व भाग-2 की परीक्षा में पंजीकृत 717 के सापेक्ष 698 ने परीक्षा दी जबकि 19 अनुपस्थित रहे।
सायंकालीन पाली में इंटरमीडिएट चित्रकला की परीक्षा में 5045 के सापेक्ष 4798 ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि 247 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा छोड़ दी। इस प्रकार के आज दोनों पालियों में कुल 291 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


