परीक्षा केंद्र में पाली प्रश्नपत्र में सिर्फ एक परीक्षार्थी
Hamirpur News - 0 सुबह पाली में हाईस्कूल संगीत गायन व इंटर लेखा शास्त्र की हुई परीक्षा हमीरपुर, संवाददाता। बोर्ड परीक्षा में सायंकालीन पाली में इंटरमीडिएट पाली विषय क

हमीरपुर, संवाददाता। बोर्ड परीक्षा में सायंकालीन पाली में इंटरमीडिएट पाली विषय का प्रश्नपत्र में एक परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचा। जिसके चलते परीक्षा केंद्र गांधी इंटर कालेज गोहाण्ड में पूरा स्टाफ सक्रिय नजर आया। जबकि सुबह पाली में हाईस्कूल संगीत गायन व इंटरमीडिएट लेखा शास्त्र की परीक्षा संपन्न कराई गई। बोर्ड परीक्षा गुरुवार को समाप्त हो जाएगी। बुधवार को सुबह पाली में हाईस्कूल संगीत गायन की परीक्षा में पंजीकृत 70 के सापेक्ष 69 ने परीक्षा दी जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। इसी पाली में इंटरमीडिएट लेखा शास्त्र की परीक्षा में पंजीकृत 82 के सापेक्ष 80 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
वहीं सायंकालीन पाली में इंटरमीडिएट पाली विषय की परीक्षा दी। इस परीक्षा के लिए मात्र एक परीक्षार्थी पंजीकृत था। जिसका परीक्षा केंद्र गांधी इंटर कालेज गोहाण्ड में संपन्न कराई गई। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट, दो केंद्र व्यवस्थापक व सुरक्षा बल तैनात रहा। इसके साथ ही डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से भी परीक्षा के दौरान कड़ी नजर रखी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


