रामनवमी पर निकलेगी भव्य रामरथ यात्रा
Hamirpur News - हमीरपुर में रामनवमी के अवसर पर श्री रामनवमी उत्सव समिति की बैठक हुई। इस वर्ष भी भव्य रामरथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हाथी, घोड़ा, ऊंट और आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। यात्रा गौरा देवी मंदिर से प्रारंभ होगी और शहर को भगवा झंडों से सजाया जाएगा।

हमीरपुर। रामनवमी को लेकर रविवार को कल्पवृक्ष परिसर में श्री रामनवमी उत्सव समिति की बैठक हुई। जिसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रामरथ यात्रा निकालने को लेकर चर्चा की गई। शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, ऊंट समेत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रामनवमी को लेकर पूरे शहर को भगवा झंडों से सजाया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए रामभक्त नीशू गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी आने वाली रामनवमी को शहर के गौरा देवी मंदिर परिसर से रामरथ यात्रा शुरू होगी। शहर को भगवा झंडों से सजाया जाएगा। इसके साथ ही यात्रा में 20 से अधिक आकर्षक झाकियां भी रहेंगी।
उन्होंने सभी से रामनवमी के शोभायात्रा को सफल बनाने की भी अपील की है। इस यात्रा में मातृशक्ति की भी झांकी को शामिल किया जाएगा। बैठक में समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


