आकर्षक झांकियों संग निकाली शोभायात्रा
Hamirpur News - डॉ.आंबेडकर विद्यालय से डॉ.भीमराव आंबेडकर युवा सेवा समिति एवं भारती समाज युवा ग्रुप ने एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां और बच्चों की प्रस्तुतियां शामिल थीं। इस कार्यक्रम में बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान पर चर्चा की गई।

मुस्करा। डॉ.आंबेडकर विद्यालय से डॉ.भीमराव आंबेडकर युवा सेवा समिति एवं भारती समाज युवा ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसने कस्बे के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां और स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां शामिल रहीं। शोभायात्रा से पूर्व विद्यालय में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष शंकर भारती, प्रमोद कुमार भारती, रामसेवक, अजय भारती, राज भारती, दीपेंद्र भारती, राजू भारती आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


