Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsGrand Completion of Akhand Ramayana with Havan and Kanya Bhoj in Bivaar Village
कन्या भोजन के साथ अखंड रामायण का समापन

कन्या भोजन के साथ अखंड रामायण का समापन

संक्षेप:

Hamirpur News - बिवांर में एक माह से चल रहे अखंड रामायण के समापन पर मंदिर में हवन पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया गया। कन्याओं को अन्न दान देकर विदाई दी गई, और भंडारा आम जनमानस के लिए खोला गया। कार्यक्रम में गांववासियों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।

Jan 14, 2026 09:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

बिवांर, संवाददाता। अखंड रामायण के समापन पर गांव के मंदिर में हवन पूजन व कन्या भोज का आयोजन किया गया। इसके बाद कन्याओं को अन्न दान देकर विदाई की गई। गांव वासियों ने भंडारा का रसास्वादन किया है। कस्बा बिवांर के शुक्लाना मोहाल के बड़े बजरंगी मंदिर में एक माह से अखंड रामायण का पाठ चल रहा था। अखंड रामायण का कार्यक्रम गांव वासियों का सहयोग से किया जा रहा था। दिन रात जागरण कर लगातार पाठ के किया जाने से 14 दिन में गांव वासी ने समापन कर दिया। मंदिर में पुजारी श्रवण कुमार की देखरेख में हवन-पूजन कार्य किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हवन कुंड में आहुतियां अनोद पाठक ने दिलाई। इसके बाद कन्या भोज कराया गया। भोज के बाद कन्याओ को अन्न दानकर विदा किया गया। बाद में भंडारा आम जनमानस के लिए खोल दिया गया। वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल बिवांर। थाना के खड़ेहीजार गांव के कैलाश पुत्र जगनमोहन का मुकदमा अदालत में चलने पर दी गई तारीख में हाजिर नहीं हो रहा था। अदालत के वारंट के जारी हो गया। जिस पर एसआई अंकित बैसला ने उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ओवर स्पीड में गाड़ी चलाने से बचे बिवांर। कस्बा बिवांर के बांधुर रोड किनारे स्थित एचपी गैस एजेंसी में यातायात माह को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का आयोजन एआरटीओ अमिताभ राय ने गोष्ठी में आए लोगों को बताया कि लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए यह माह यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। वाहन चालक गाड़ी 40 किमी से अधिक स्पीड में न चलाए, रोड किनारे वाहनों को खड़ा करने से बचे। गोष्ठी में शाश्वत शान्ति इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार पालीवाल, पूर्व प्रधान रघुनाथ सिंह, गैस एजेंसी के संचालक जगदीश शुक्ला, वेदरत्न मिश्रा, मुन्ना सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।