केंद्रों में बारदाना व कांटा के अभाव से खरीद ठप

Apr 05, 2026 11:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - 0 सिर्फ विपणन शाखा में 129 कुंतल गेहूं की हुई खरीदफोटो-09- वारदाना के अभाव में खरीद केंद्र में सन्नाटा। मौदहा, संवाददाता। सरकारी गेहूं खरीद व्यवस्था

केंद्रों में बारदाना व कांटा के अभाव से खरीद ठप

मौदहा, संवाददाता। सरकारी गेहूं खरीद व्यवस्था जिले में अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। चार दिनों के भीतर तीन चयनित केंद्रों में से केवल एक केंद्र पर ही खरीद हो सकी। जबकि दो केंद्र बारदाना व कांटा (तौल मशीन) के अभाव में पूरी तरह संचालित नहीं हो पाए हैं। बाजार भाव की तुलना में सरकार का समर्थन मूल्य करीब चार सौ रुपये अधिक होने से किसानों में जल्द से जल्द गेहूं बेचने की होड़ मची हुई है। किसान फसल काटकर मंडी पहुंचने के लिए आपाधापी में हैं। लेकिन खरीद केंद्रों की बदहाल व्यवस्था उनके लिए परेशानी का सबब बन रही है।

बीते दो दिनों से खराब मौसम ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मौदहा कृषि उत्पादन मंडी समिति में शासन द्वारा तीन एजेंसियों एफसीआई, विपणन शाखा और एक अन्य केंद्र को गेहूं खरीद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक अप्रैल से इन केंद्रों का शुभारंभ कर खरीद प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद हकीकत यह है कि चार दिनों में केवल विपणन शाखा के एक केंद्र पर ही करीब 129 कुंतल गेहूं की खरीद हो सकी है। जबकि अन्य दोनों केंद्रों पर अभी तक बोहनी नहीं हुई है। इस संबंध में विपणन शाखा के केंद्र प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि किसानों से लगातार संपर्क कर गेहूं खरीद के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अन्य केंद्रों के प्रभारियों ने बारदाना और कांटा उपलब्ध न होने के कारण खरीद शुरू न हो पाने की बात कही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।