Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsBJP s Education and Constitution Attacks Swami Prasad Maurya Addresses Public Rally
सरकार ने कुचली हैं दबे-कुचले समाज की आशाएं : मौर्य

सरकार ने कुचली हैं दबे-कुचले समाज की आशाएं : मौर्य

संक्षेप:

Hamirpur News - 0 मूलभूत समस्याओं से ध्यान भटकाने में तुली हैं सरकारें 0 डबल इंजन सरकार में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न फोटो नंबर 26- कार्यक्रम को संबोध

Nov 16, 2025 10:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। भाजपा जब से सत्तासीन हुई है, तब से उसने शिक्षा व संविधान खत्म करने के तमाम प्रयास किए। इस सरकार ने बेरोजगारी को बढ़ावा देकर दबे कुचले समाज के लोगों को आगे बढने से रोका है। मनुवादी सोच की यह सरकार किसान, छात्र, महिला, दलित तथा पिछड़ा विरोधी है। डबल इंजन की सरकार कहने के बावजूद प्रदेश में दलित, अल्पसंख्यक व पिछड़े वर्ग के लोगों का शोषण किया जा रहा है। अपराध को बढ़ावा देने से उत्तर प्रदेश हत्या में नंबर एक पर पहुंच गया है। उक्त उद्गार राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने संविधान सम्मान व जनहित हुंकार रथयात्रा लेकर कस्बे के त्रिवेणी मैदान में आकर जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संविधान सम्मान के लिए हुंकार रथयात्रा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कस्बे के त्रिवेणी मैदान में बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अल्पसंख्यकों, दलितों, पिछड़ों, किसानों, महिलाओं व छात्रों का उत्पीड़न हुआ है। भाजपा ने एक तरफ परिषदीय स्कूल बंद कर शिक्षा की नींव कमजोर की, वही विश्वविद्यालयों में फीस महंगी कर गरीबों को शिक्षा से वंचित करने का काम किया है। मनुवाद को बढ़ावा देकर लोगों को मंदिर मस्जिद में उलझाकर मूलभूत समस्याओं से ध्यान हटाने का काम सरकार ने किया है। अब जरूरत है कि सभी लोग एकजुट होकर सरकार की खिलाफत करें ताकि संविधान व शिक्षा को बढ़ावा देकर दबे कुचले समाज को विकास की ओर लाया जा सके। इस दौरान जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी रही। मौर्य को दिखाए काले झंडे, लगे मुर्दाबाद के नारे मौदहा। एक निजी कार्यक्रम में कस्बे पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य को बड़े चौराहे पर युवाओं ने काले झंडे दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अपनी विवादित भाषणों के लिए प्रसिद्ध स्वामी प्रसाद मौर्या एक कार्यक्रम में कस्बे आए थे। जिसके चलते नेशनल हाईवे पर स्थित बड़े चौराहे पर आशीष सिंह, बसंत सोनी, प्रमोद सोनी, अनूप सिंह सहित लगभग दो दर्जन युवाओं ने काले झंडे दिखाते हुए न सिर्फ विरोध जताया बल्कि स्वामी प्रसाद मौर्या मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम चंद्रशेखर गौतम सहित पुलिस बल युवाओं को हटाने की कोशिश करती रही।