ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हमीरपुरकिसानों के हित में सरकार ने चलाईं महत्वपूर्ण योजनाएं

किसानों के हित में सरकार ने चलाईं महत्वपूर्ण योजनाएं

हमीरपुर। राठ के मारकंडेश्वर गार्डन में भाजपा किसान मोर्चा प्रशिक्षण वर्ग सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामबिहारी...

किसानों के हित में सरकार ने चलाईं महत्वपूर्ण योजनाएं
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हमीरपुरFri, 11 Nov 2022 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

हमीरपुर। राठ के मारकंडेश्वर गार्डन में भाजपा किसान मोर्चा प्रशिक्षण वर्ग सम्मेलन हुआ। इसमें किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामबिहारी गुप्ता ने किसानों के हित में सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला प्रशिक्षण वर्ग राठ के मारकंडेश्वर गार्डन में हुआ। प्रथम सत्र में जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता ने भाजपा इतिहास और विकास विषय पर चर्चा की। द्वितीय सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा श्याम बिहारी गुप्ता ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। तृतीय सत्र में राजेश सिंह पूर्व राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा विषय हमारा विचार परिवार से रूबरू कराया। चौथा सत्र में मुख्य वक्ता सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संचालन जिला महामंत्री किसान मोर्चा मोहन कुशवाहा ने किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े