गैंगेस्टर में दो को दो वर्ष की कैद व जुर्माना

Feb 27, 2026 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

Hamirpur News - 0 पन्द्रह वर्ष पूर्व गैंग लीडर सहित तीन पर दर्ज हुआ था मुकदमाहमीरपुर, संवाददाता। पन्द्रह वर्ष पूर्व राठ कोतवाली में गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। ज

गैंगेस्टर में दो को दो वर्ष की कैद व जुर्माना

हमीरपुर, संवाददाता। पन्द्रह वर्ष पूर्व राठ कोतवाली में गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके दो आरोपितों को विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एके खरवार ने दो वर्ष का कठोर कारावास व 10 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। गैंग लीडर की पत्रावली अलग की गई। सहायक शासकीय अधिवक्ता सुशील त्रिपाठी ने बताया कि 1 फरवरी 2011 को राठ कोतवाल संतोष कुमार हमराह के साथ गश्त पर निकले। तभी पता चला कि गैंग लीडर देवेंद्र उर्फ पप्पू सोनी निवासी मऊरानीपुर गैंग के सदस्य दिलीप सोनी निवासी बुधौलियाना राठ व पीलू उर्फ प्रेमनारायण सोनी निवासी चरखारी रोड राठ के साथ मिलकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता है।

जिस पर थानाध्यक्ष ने तीनों के खिलाफ गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज किया। तीनों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एके खरवार ने आरोपी दिलीप सोनी व पीलू उर्फ प्रेमनारायन सोनी को दो वर्ष का कठोर कारावास व 10 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। जबकि गैंग लीडर देवेंद्र उर्फ पप्पू सोनी के हाजिर न होने पर उसकी पत्रावली अलग की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।