तालाब में पांच किशोरियां डूबी, एक की मौत
बिवांर में गांव के तालाब में मंगलवार की दोपहर एक साथ पांच किशोरियां डूबने लगी जिनमें से चार को तालाब में नहा रही महिलाओं ने बचा लिया, लेकिन पांचवीं किशोरी की डूबने से मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद...
बिवांर में गांव के तालाब में मंगलवार की दोपहर एक साथ पांच किशोरियां डूबने लगी जिनमें से चार को तालाब में नहा रही महिलाओं ने बचा लिया, लेकिन पांचवीं किशोरी की डूबने से मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद उसका शव तालाब से निकाल लिया गया।
मंगलवार को महालक्ष्मी का त्योहार होने पर बाला मोहल्ले की महिलाएं संतोषी देवी, सोमवती, मिथलेश आदि गांव के कांकर के तालाब में दोपहर के समय नहाने गई हुई थी। इन महिलाओं के साथ गांव निवासी देवेंद्र वर्मा की पुत्री दीपिका (10) अपनी सहेलियों शिवानी, आकांक्षा, भूरी, सीपू के साथ भी इसी तालाब में नहाने पहुंची थी। नहाते-नहाते पांचों किशोरियां तालाब की गहराई में डूबने लगी। शोर-शराबा सुनकर तालाब में नहा रही महिलाएं इन्हें बचाने में जुट गई। महिलाओं ने किसी तरह चार किशोरियों को तो तालाब से बाहर निकाल लिया गया, मगर पांचवीं किशोरी दीपिका गहराई में समा गई। जिससे उसकी मौत हो गई। महिलाओं ने मशक्कत के बाद दीपिका के शव को तालाब से बाहर निकाल लिया। इस घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।