मौदहा में आग से तीन दुकानें खाक, लाखों का नुकसान

Jan 10, 2026 06:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

Hamirpur News - हमीरपुर, संवाददाता। मौदहा कस्बे के बड़ा चौराहा स्थित नवीन मार्केट में बीती देर रात

मौदहा में आग से तीन दुकानें खाक, लाखों का नुकसान

हमीरपुर, संवाददाता। मौदहा कस्बे के बड़ा चौराहा स्थित नवीन मार्केट में बीती देर रात शार्टसर्किट से लगी आग से एक ही मालिक की किराना की दो दुकानों सहित तीन दुकानें जलकर खाक हो गई। इससे करीब 22 लाख से अधिक के नुकसान की संभावना है। देर रात दमकल दस्ते ने स्थानीय लोगों की मदद से भड़कती आग पर काबू पाया। थाना पुलिस भी आग बुझाने में जुटी रही। मौदहा के उपरौस मोहल्ला निवासी मुहम्मद खालिक की बड़ा चौराहा स्थित नवीन मार्केट में सादिक ट्रेडर्स के नाम से किराना की दो दुकानें हैं। जिनमें थोक और फुटकर दोनों का काम होता है।

कल रात खालिक दुकानें बंद करके अपने घर चले गए। देर रात शॉर्ट सर्किट से दोनों दुकानों में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। तब तक दुकान मालिक भी अपने तमाम लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। स्थानीय पुलिस भी आग बुझाती रही। आग ने खालिक के बगल में असद अब्बास उर्फ गुड्डू अंडेवाले की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे इनकी दुकान को भी नुकसान पहुंचा है। खालिक ने बताया कि आग से उसका करीब 20 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। जबकि असद को दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। इन दुकानों के पास ही एक अन्य मेडिकल स्टोर की दुकान को देर रात आनन-फानन में लोगों की मदद से खाली करा लिया गया, जिससे नुकसान होने से बच गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;