जिला अस्पताल में फायर मॉकड्रिल, स्टाफ को दिए टिप्स
Hamirpur News - हमीरपुर में अग्निशमन सप्ताह के तहत जिला अस्पताल में एक फायर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें स्टाफ को आग लगने की स्थिति में सुरक्षा उपायों और आग बुझाने के तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि इसका उद्देश्य अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा को सुदृढ़ करना और स्टाफ को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना है।

हमीरपुर। अग्निशमन सप्ताह के तहत जिला अस्पताल में फायर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टाफ को आग लगने की स्थिति में उससे बचाव को लेकर प्रशिक्षित किया गया। फायर पुलिस टीम द्वारा जिला चिकित्सालय पुरुष एवं महिला में अग्निशमन मॉकड्रिल के दौरान डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। फायर एक्सटिंग्विशर एवं फायर हाइड्रेंट के संचालन का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करते हुए आग बुझाने का अभ्यास कराया गया। साथ ही आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया भी समझाई गई। इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र के अन्य चिकित्सालयों में फायर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए फायर ऑडिट किया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी रेहान अली ने बताया कि इस पूरी कार्यवाही का उद्देश्य अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना एवं स्टाफ को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाना रहा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


