Hamirpur News: वायरल वीडियो... मासूम बच्ची संग खुले नाले में गिरा बाइक सवार पिता, घायल

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

Hamirpur News: हमीरपुर में लगातार बारिश के कारण पिता-पुत्री बाइक के साथ खुले नाले में गिर गए। दोनों को मामूली चोटें आईं, और नगर पालिका ने नाले से बाइक निकाली। इस घटना से मोहल्ले में आक्रोश है, लोगों का कहना है कि नाले की सफाई नहीं हुई है। नगर पालिका जल्द ही उचित प्रबंध करने का आश्वासन दिया है।

Hamirpur News: वायरल वीडियो... मासूम बच्ची संग खुले नाले में गिरा बाइक सवार पिता, घायल

Hamirpur News: हमीरपुर। लगातार हो रही बारिश से उफनाए शहर के खुले पड़े बड़े नाले में बाइक सवार पिता-पुत्री गिर गए। दोनों को मामूली चोटे आई हैं। सूचना पर आई नगर पालिका की टीम ने नाले में गिरी बाइक को निकाला। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। शहर के आदर्श नगर मुहल्ला निवासी 35 वर्षीय नितिन सविता महिंद्रा एजेंसी में काम करते हैं। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे वह अपनी पांच वर्षीय पुत्री निति को छोड़ने के लिए उसके मामा के घर जा रहे थे। वहीं से उन्हें एजेंसी ड्यूटी पर जाना था।

जैसे ही वह बाइक से आगे बढ़े तभी मोहल्ले में खुले नाले में बाइक सहित गिर गए। पिता-पुत्री दोनों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर पड़ोसी मदद को दौड़ पड़े और दोनों को नाले से बाहर निकाला। इस घटना के बाद से मुहल्ले के लोगों में आक्रोश है। मोहल्ले वालों का कहना है कि बारिश में पूरा नाला नगर पालिका ने सफाई के नाम पर खोलकर रख दिया है जो इस वक्त उफनाया हुआ है और मुसीबत बना हुआ है। सूचना पर आई नगर पालिका की टीम ने छोटी जेसीबी की मदद से नाले में गिरी बाइक को बाहर निकाला। इस घटना में पिता और पुत्री के मामूली चोटें आई हैं। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी हेमराज का कहना है कि जल निकासी को लेकर नाले खुलवाए गए थे ताकि बारिश में जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो। फिलहाल हादसे को देखते हुए जल्द ही उचित प्रबंध कराए जाएंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहमीरपुरHamirpur News: वायरल वीडियो... मासूम बच्ची संग खुले नाले में गिरा बाइक सवार पिता, घायल