व्यवहारिक बहुस्तरीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

Dec 18, 2025 09:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

Hamirpur News - भरुआ सुमेरपुर में सहकार भारती, स्वदेशी जागरण मंच और कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। किसानों को जहरीली उर्वरकों से बचने और गोबर से खाद बनाने के फायदों के बारे में बताया गया। मुख्य अतिथि श्याम बिहारी गुप्ता ने कृषि में गो आधारित तकनीकों को अपनाने का महत्व बताया।

व्यवहारिक बहुस्तरीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। क्षेत्र के नजरपुर सौंखर रोड में सहकार भारती, स्वदेशी जागरण मंच, कृषि एवं ग्राम विकास विभाग तथा ब्रह्मकुमारीज द्वारा गुरुवार को आयोजित व्यवहारिक बहुस्तरीय प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण में किसानों को नई तकनीकी की जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष गो सेवा आयोग उत्तर प्रदेश श्याम बिहारी गुप्ता की उपस्थिति में किसानों को आज के खानपान से होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव करने के लिए क्षेत्र में कृषि की उपज पर की जाने वाली विभिन्न प्रकार की जहरीली उर्वरकों को दोषी बताते हुए बचाव के तरीके बताए गए। कृषि आविष्कारक आकाश चौरसिया ने बताया कि अगर हम देशी ढंग से गाय के गोबर द्वारा तैयार की गई खाद का प्रयोग करें तो हमारी पैदावारी भी अच्छी होगी और हमारी खेती की लाइफ भी आगे तक जाएगी।

अन्य वक्ताओं ने भी किसानों को गो आधारित प्राकृतिक खेती, प्राकृतिक विधियों द्वारा कीट नियंत्रण, बहु मंजिला कृषि प्रायोगिक अभ्यास, कम पानी एवं विधियों द्वारा उत्पादन में बढ़ोतरी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण में डॉ.देव सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। गो सेवा आयोग के सदस्य राजेश सेंगर ने मुख्य अतिथि श्याम बिहारी गुप्ता के साथ गोशाला जाकर गो माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि सभी को अपने घर में कम से कम एक गो माता रखना चाहिए। इस मौके पर दुष्यंत सिंह परिहार, अरविंद श्रीवास्तव, मनोज सिंह, ज्ञानवेंद्र सिंह, रोहित सिंह, एम.हबीब खान, सुदीप खरे, अनुपम श्रीवास्तव, अरविंद दुबे सहित दूर-दराज से आए किसान एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;