Hamirpur News: सहकारी समिति में खाद उपलब्ध पर वितरण नहीं

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

Hamirpur News: 0 प्रतिदिन किसान पूरे दिन इंतजार के बाद लौट रहे मायूस0 सचिव बोले मशीन में दिक्कत से खाद वितरण मे देरी बिवांर, संवाददाता। सहकारी समिति में एक-एक ट्रक

Hamirpur News: सहकारी समिति में खाद उपलब्ध पर वितरण नहीं

Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। सहकारी समिति में एक-एक ट्रक डीएपी व यूरिया खाद आने के बाद वितरण नहीं हो पा रहा है। जिससे किसान प्रतिदिन समिति के चक्कर लगाकर मायूस लौटने को मजबूर है। सचिव की माने तो मशीन न चल पाने से खाद के वितरण में समस्या आ रही है। सहकारी समिति में 20 दिन पहले डीएपी व यूरिया दोनों खाद एक-एक ट्रक आ गई थी। किसानों को धान की फसल में छिड़काव किए जाने के लिए दोनों खाद की जरूरत है। खाद पाने के लिए किसान एक सप्ताह से समिति के चक्कर लगा रहे हैं। सचिव के दूसरे दिन खाद दिए जाने की बात के कहने पर किसान हर दिन निराश आकर वापस लौट जाने के लिए मजबूर है। परेशान किसान निजी दुकानों से महंगे दर में खाद खरीद कर छिड़काव को मजबूर हो रहे हैं。

किसानों की निराशा

उमरी गांव के किसान गीरेन्द्र सिंह, सूबेदार, सुंदरलाल प्रजापति, चेतराम प्रजापति निवादा गांव के जगत सिंह सहित एक दर्जन किसानों ने बताया कि खाद पाने के लिए समिति के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। वह लोग उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत करेंगे।

समिति सचिव की प्रतिक्रिया

समिति में तैनात सचिव नरेंद्र कुमार के न होने पर मौजूद पूर्व सचिव रामपाल यादव ने बताया कि 3 दिन से जाएगी के ना चल पाने से किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। मशीन के चलने पर किसानों को खाद दी जाएगी।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦किसान कितने समय से खाद पाने के लिए सहकारी समिति के चक्कर लगा रहे हैं?−
किसान एक सप्ताह से समिति के चक्कर लगा रहे हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहमीरपुरHamirpur News: सहकारी समिति में खाद उपलब्ध पर वितरण नहीं